Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान आज हो रहा है। पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर आज हो रहे मतदान में 692 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और आज 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदान का समय आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार की राजनीतिक तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले में मतदान हो रहा है।
53.98 % voters turnout recorded till 5 pm in the fifth phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/uAuuEulrHr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022