चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट से अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता पर गहरा असर पड़ने की आशंका

चीन
चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट से अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता पर गहरा असर पड़ने की आशंका

हांगकांग, (वार्ता) | चीन की जनसंख्या में 2023 में लगातार दूसरे वर्ष रिकॉर्ड गिरावट आने से इसकी अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता पर गहरा असर पड़ने का अनुमान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने गुरुवार को कहा कि 2023 में चीन की जनसंख्या 20.80 लाख या 0.15 प्रतिशत घटकर 1.409 अरब रह गयी है। यह 2022 में 8.50 लाख की जनसंख्या गिरावट से काफी ज्यादा है। अर्थव्यवस्था में गिरावट से जूझ रहे चीन में घटती आबादी से जनसांख्यिकीय चुनौतियां गहरा रही हैं, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी।

Also Read : Earthquake : उत्तराखंड में दोहरे भूकम्प के हल्के झटके महसूस हुए

चीन की जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 6.39 जन्मों के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई, जो एक साल पहले 6.77 से कम थी, जो 1949 के बाद से सबसे निचला स्तर था। 2023 में चीन में 9.02 मिलियन शिशुओं का जन्म हुआ, जबकि 2022 में 9.56 मिलियन बच्चों का जन्म हुआ था। चीन में काम करने वालों लोगों की उम्र यानी 16 से 59 आयु वर्ग के लोग 2022 के मुकाबले 10.75 मिलियन कम हो गए जबकि 60 से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या 2022 से 16.93 मिलियन बढ़ गई।

चीन में लगातार घट रही जन्म दर

चीन में जन्म दर में बीते काफी सालों से लगातार गिर रही है, जिसका मुख्य कारण एक बच्चे की पॉलिसी और तेजी से हुआ शहरीकरण है। चीन ने बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए साल 1980 वन चाइल्ड पॉलिस लागू की थी, तब बढ़ती आबादी देश के विकास में बाधा बन रही थी। अब घटती आबादी चीन के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। अर्थव्यवस्था में गिरावट बढ़ती बेरोजगारी लोगो बच्चे पैदा करने से हतोत्साहित कर रहे हैं। बच्चे पैदा होने के बाद बढ़े वाले खर्च की वजह से लोग इससे भाग रहे हैं।

Also Read : जवान अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

एक्सपर्ट का मानना है कि लगातार घटती जन्म दर देश के आर्थिक विकास के लिए खतरा साबित हो सकती है। चीन में जनसंख्या दर 2016 से ही कम हो रही है। बीते कुछ समय में चीन में बड़े परिवार के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है लेकिन इसका जमीन पर असर होता नहीं दिखा है। चीन में आबादी घटने का क्रम जारी रहा तो देश बूढ़ा हो जाएगा और काम करने वाले लोग घट जाएंगे। इससे चीन की इकोनॉमी पर बड़ा संकट आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here