रायपुर; 11 सितंबर । teej milan samaroh : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा आम बगीचा गार्डन सुंदर नगर रायपुर में तीज मिलन का आयोजन किया गया जिसमें गुरु पूजन के साथ भजन ,नृत्य और सबको श्रृंगार सामग्री दी गई साथ में तीज की अग्रिम शुभकामनायें दी गई। समारोह की शुरुआत गुरु पूजन के साथ हुई। इसके बाद भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना दिया।
तीज की पारंपरिक पर्व की उमंग
teej milan samaroh : कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट की गई तथा सभी को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ तीज की खुशियां साझा कीं और पारंपरिक पर्व की उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

ट्रस्ट की बहनें उपस्थित रहीं
teej milan samaroh : इस अवसर पर संगठन प्रभारी डॉ. नीता गुरु गोस्वामी, जिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शुक्ला, सुंदर नगर प्रभारी मनोरमा वाजपेई, कुंज बिहारी चौक प्रभारी संध्या तिवारी, डगनिया प्रभारी लक्ष्मी अवस्थी, कुशालपुर प्रभारी लता शर्मा, टिकरापारा प्रभारी गैंदी बाई सिन्हा सहित प्रतिभा मिश्रा, मंजू मिश्रा, सरोज शुक्ला, नमिता पात्रा, नेहा वर्मा, शिखा वर्मा, नेहा संतोषवार, योगेश्वरी साहू, सुनीता शर्मा, सीता तिवारी एवं ट्रस्ट की अन्य बहनें उपस्थित रहीं।
गुरुजी ने सभी को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं
teej milan samaroh : कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने सभी को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए सभी बहनों को साधुवाद प्रदान किया।
Read More : राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
















