भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग…. युवा मोर्चा लड़ेगा जनता की लड़ाई

भाजयुमो
भाजयुमो का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग

 

रायपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को राजनांदगांव में किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भाजयुमो की आगामी रणनीति व कार्यकर्ताओं के विकास के लिए संगठन के विचार कार्य आदि के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेतागणों से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

वर्ग की शुरुवात में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही साथ राष्ट्रगान हुआ। प्रथम सत्र प्रस्ताविक व परिचय का हुआ जिसमें मुख्य रूप से शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यभारत, नितिन नबीन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, संतोष पांडेय सांसद राजनांदगांव, विजय बघेल सांसद दुर्ग, नंदन जैन भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो प्रभारी,अवधेश जैन प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख भाजपा आदि नेतागण उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। जिसमें रवि भगत द्वारा प्रशिक्षण का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हमारे संगठन कार्यकर्ताओं की क्षमता में और निखार आएगा। कोई भी व्यक्ति हर विषयों में उत्तम हो, ऐसा हो नहीं सकता है। इसलिए समय समय में प्रशिक्षण की जरूरत होती है। युवा मोर्चा को जनता की लड़ाई लड़नी है जनता तक इस दोगली सरकार को उखाड़ फेंकना है।

नव मतदाता के पास कैसे पहुँचे, जनता तक कैसे इस सरकार की वादाखिलाफी को पहुँचाना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाना है, इस पर विमर्श किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने युवा मोर्चा को उनके कार्यों के बारे में अवगत करवाया है साथ ही साथ जोश भरने का काम किया। अरुण साव ने कहा में भी युवा मोर्चा से होते हुए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना हुँ। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है।

युवाओं के कंधे में इस 2.50करोड़ जनता का भार है मुझे और पार्टी को युवा मोर्चा पर पूरा विश्वास है कि इस भ्रष्टाचार वाली सरकार को हम साथ मिल कर के उखाड़ फेकेंगे। युवाओं के साथ किये हुए हर धोके का परिणाम भूपेश सरकार को भुगतना होगा। अरुण साव जी ने युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को अच्छे से सुचारू रूप से करने की बधाई दी और हम जितना आधुनिक चीज़ों को अपने आपको उसमें ढालते जाहेंगे उतना हम शिकते जाहेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के द्वारा प्रथम सत्र में राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण में भाजपा का योगदान विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। शिवप्रकाश जी के द्वारा प्रशिक्षण और कार्यसमिति के बीच के अंतर में बारे में बताया गया कि कार्य समिति में हम प्रस्ताव पारित करते हैं, भाषण करते हैं और प्रशिक्षण में हमको अपनी खुद की कमियों को सुधारने और कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।जिस पार्टी में दीनदयाल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटलजी, आडवाणी जी, मोदी जी हैं, उसका दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होना स्वाभाविक है।

देश 1947 में आज़ाद हुआ जिसके बाद पहले सदन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर का मुद्दा उठाया तो नेहरूजी द्वारा कहा गया कि तुम जनसंघ वालों को कुचल दूंगा। मैं भगवा ध्वज फहराने के लिए देश मे एक इंच नहीं छोडूंगा। आगामी चुनाव में नेहरू जी को बहुत मुश्किल से जीत हासिल हुई। जिसके बाद भारत में एक तानाशाही मजबूत हो गई पर जनसंघ ने ये ठान के रखा था कि पूंजीवाद व तानाशाही सरकार का अत्याचार होने नही देंगे। जिस विषय में कार्य प्रारंभ हो गया है। 370 हटाना श्यामा प्रसाद जी के विचार पर अमल है। उनके बलिदानों के कारण है। आज आतंकवाद अगर भारत में घुसता है तो सीधा सफाया किया जा रहा है।

दूसरे सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन के द्वारा युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा काल खंड था जहाँ भ्रष्टाचार था ,नौकरी नहीं थी, कोई उद्योगों की स्थापना नहीं थी, कोई विकास नहीं था।

तीसरे सत्र में तरुण बाग जी के द्वारा नवीन युवा मोर्चा कार्यकारिणी का परिचय लिया गया। साथ ही साथ युवा मोर्चा को वर्तमान परिदृश्य एवं आज के समय में जो ट्रेंड चल रहा है उसमें अपने आपको ढालते हुए उसमें कैसे अपना योगदान कर सकें, यह मंत्र दिया गया।

उन्होंने कहा कि आप सबसे बड़ी पार्टी की युवा इकाई का चेहरा हैं जो कोई छोटी मोटी बात नहीं है। हमें केंद्रीय सरकार की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही साथ अपने अंदर निखार लाना चाहिए। हमें अपने देश की संस्कृति, इतिहास के बारे में जानना पढ़ना जरूरी है। बिना जानकारी के हम कार्य नहीं कर सकते। हमें लीडर बनना है तो यह सब करना होगा।

भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के द्वारा आज़ादी के बारे में बताया गया कि आजादी के समय की कांग्रेस और अभी की कांग्रेस में बहुत फर्क है। उस समय के लोगों ने सोचा देश की आज़ादी के लिए कांग्रेस के नाम से कार्य करना है। जिसमें सभी लोग थे। ऐसा नहीं है कि जो ये बताते हैं कि वे ही थे। देश आजाद होने के बाद मुस्लिम ने मुस्लिम लीग बना ली। ऐसा ही अन्य लोगों ने किया। भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। देश के लिए समर्पण और जनसेवा ही भाजपा का ध्येय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here