न्यूयॉर्क 20 जुलाई । spain bana champion : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दो चैम्पियन टीमों का न्यूयॉर्क में टक्कर का मुकाबला रहा और लगभग 2 घंटे के खेल के बाद एक्स्ट्रा टाइम में चैंपियन तय हो सका।
स्पेन दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता
spain bana champion : स्पेन ने रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन की ओर से फेरान टोरेस ने एकमात्र गोल दागा। टोरेस ने 106वें मिनट में यह सफलता दिलाई। इससे पहले स्पेन की टीम नीदरलैंड को हराकर 2010 का फीफा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी।
Congratulations to Spain, @FIFAWorldCup 2026 winners! 👏🇪🇸 pic.twitter.com/YjMqpcndR0
— FIFA (@FIFAcom) July 19, 2026
अर्जेंटीना बेअसर नजर आये
spain bana champion : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना कुछ थके हुए से लगे और फर्स्ट हाफ में बेअसर नजर आये । टीम का अटैक लगातार डिफेंस करने में बिजी रहा। दूसरे हाफ तक भले ही एमिलियानो मार्टिनेज अर्जेंटीना के गोलपोस्ट की मजबूत दीवार बनकर खड़े रहे, इस बीच लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के बाद आखिरकार स्पेन ने पहला गोल दागने में कामयाब रहा।
स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया
fifa : स्पेन के डिफेंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। स्पेन के खिलाफ बेल्जियम को छोड़कर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्पेन का पूरे टूर्नामेंट में किस तरह का दबदबा रहा।
यूरोप की नई ताकत बनकर उभरी स्पेन
spain bana champion : फुटबॉल फैंस की निगाहें उस एक मुकाबले पर टिकी थी, जिसका इंतजार पूरी दुनिया पिछले चार सालों से कर रही थी। एक तरफ मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और साउथ अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना, तो दूसरी ओर यूरोप की नई ताकत बनकर उभरी स्पेन।
Read More : फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने हासिल किया तीसरा स्थान, रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराया
















