नयी दिल्ली, क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय टीम को शनिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल ने हमेशा लिंग, क्षेत्र, भाषा, धर्म एवं वर्ग से परे देश को एकजुट किया है। अहमदाबाद में 2023 विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
Team INDIA देशवासियों के स्वप्न से बस एक कदम दूर है। विजय सामने है – बस, पूरी एकाग्रता और ऊर्जा के साथ अपना नैसर्गिक खेल खेलना है। डेढ़ सौ करोड़ लोगों की शुभकामना का बल भी कल आपके साथ होगा।
विजयी भव! चक दे इंडिया! #INDvsAUS#INDvsAUSfinal #CWC23 #MenInBlue pic.twitter.com/8UfIBo8t2W
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 18, 2023