रायपुर। 17 जुलाई 2026: Silai Training Center: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 17 जुलाई 2026 को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।
Silai Training Center: बड़ी संख्या में निम्न आय वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया
इस अवसर पर बड़ी संख्या में निम्न आय वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की ओर से बताया गया कि सिलाई केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें पार्ट-टाइम रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की सफलता में सीमा छाबड़ा का विशेष योगदान रहा
Silai Training Center: कार्यक्रम की सफलता में सीमा छाबड़ा का विशेष योगदान रहा। आयोजन में रोटरी एलिगेन्स क्लब, रायपुर ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिसके संयोजक के रूप में क्लब की टीम सक्रिय रही।
कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि डीजी आरटीएन आलम सिंह रूपरा एवं हरपाल सिंह रूपरा उपस्थित रहे। इसके अलावा क्लब सलाहकार विनय अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, सचिव स्वाती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवानी मिश्रा, चेयरपर्सन राखी काबरा सहित रोटरी क्लब की पूरी टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष प्रिया सिंह, सचिव पूनम मेश्राम, कोषाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत तथा संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Silai Training Center: कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए संस्था की ओर से निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
Read More : बेंगलुरु में लावारिस वाहनों पर सख्ती, सड़क-फुटपाथ से हटाने का अभियान शुरू
















