साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई तक; जाने इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी

0
2
saptahik rashifal 27April to 3 May
saptahik rashifal 27April to 3 May

राशिफल ; 26 अप्रैल । saptahik rashifal 27April to 3 May : साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई तक लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Table of Contents

मेष राशि : व्यर्थ के वाद विवाद तथा खर्च से बचना चाहिये

saptahik rashifal 27April to 3 May: मेष राशि के जातकों को व्यर्थ के वाद विवाद तथा खर्च से बचना चाहिये। इस हफ्ते मन में कोई दुविधा आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ समस्या बनी रह सकती है अतः सेहत का ध्यान रखें। धन को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि : व्यापारिक कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोध

saptahik rashifal 27April to 3 May : वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोध के बाद सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के बावजूद आप सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह किसी भी प्रकार की बहस तथा तनाव से बचना उचित रहेगा।

मिथुन राशि : भागदौड़ के चलते शारीरिक तकलीफ

saptahik rashifal 27April to 3 May : मिथुन राशि के जातकों को इस हफ़्ते भागदौड़ के चलते शारीरिक तकलीफ मिल सकती है अतः सेहत का ध्यान रखें। धन का व्यय अधिक मात्रा में बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर होंगे। शत्रु पक्ष के मध्य आपका प्रभाव बढ़ सकता है। तनाव से बचें।

कर्क राशि : दैनिक खर्चों में वृद्धि 

saptahik rashifal 27April to 3 May : कर्क राशि के जातकों के दैनिक खर्चों में इस हफ़्ते वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस सप्ताह नकारात्मकता को अपने ऊपर न हावी होने दें। आपकी सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। भाई तथा मित्र का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : दैनिक कार्यों में कुछ दिक्कतें 

saptahik rashifal 27April to 3 May : सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दैनिक कार्यों में कुछ दिक्कतें मिल सकती है, हालांकि आप अपने पराक्रम के बल पर सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ़्ता सामान्य बना रहेगा। नौकरी वर्ग को कुछ समस्याएं मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन को शांत बनाए रखें।

कन्या राशि : सेहत सम्बन्धी मामलों में सुधार

saptahik rashifal 27April to 3 May : कन्या राशि के जातकों को सेहत सम्बन्धी मामलों में सुधार मिलेगा। दैनिक कार्यो में आपको भाग्य का सहयोग कम प्राप्त होगा। इस सप्ताह कार्यो को लेकर आपमें आलस्य बढ़ सकता है। धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष में बनी रह सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य में भाई बहनों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। धार्मिक खर्च संभव है।

तुला राशि : धन संबंधी मामलों को लेकर परेशान

saptahik rashifal 27April to 3 May : तुला राशि के जातक इस हफ़्ते धन संबंधी मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आलस्य के चलते कार्यों को कल पर टालने से बचें। व्यापारिक वर्ग को लाभ प्राप्त मिलने के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें आंखों तथा सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

saptahik rashifal 27April to 3 May : इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता अच्छा बना रह सकता है। धन लाभ की प्राप्ति आपको मिल सकती है। इस हफ़्ते किसी भी प्रकार के वाद-विवाद तथा नकारात्मक विचारों से अपने आप को दूर रखें। माता से स्नेह प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक बनी रहेगी।

धनु राशि : आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ तकलीफ

saptahik rashifal 27April to 3 May : धनु राशि के जातकों को पारिवारिक तथा आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ तकलीफ मिल सकती है। अचानक धन का आगमन आपके मन को खुश कर देगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी कार्य को लेकर परेशान हो सकते है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी

saptahik rashifal 27April to 3 May : मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा कुछ नए कार्यो की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ सामंजस्य बनाकर चले उचित रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपको कुछ रुकावट प्राप्त हो सकती है। हफ़्ते के अंतिम भाग में जीवनसाथी तथा संतान की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाई का सहयोग आपको मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि : माता-पिता के साथ मतभेद 

saptahik rashifal 27April to 3 May : कुंभ राशि के जातकों का इस हफ़्ते कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। माता-पिता के साथ मतभेद संभव है। दैनिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, किंतु कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी से लाभ और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। आज क्रोध से बचें।

मीन राशि : धन सम्बन्धी मामलो में अचानक बड़ा लाभ

saptahik rashifal 27April to 3 May : मीन राशि के जातकों को धन सम्बन्धी मामलो में कोई अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। आलस्य के चलते आपके दैनिक कार्य बाधित हो सकते है। आपका मन विचलित बना रह सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवस्यकता पड़ सकती है। सहकर्मियों का कम सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ के मसलो से अपने आप को दने आप को दूर रखें।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं: 91-6261231618 मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम –आईएएनएस एएस/


Read Moreसाप्ताहिक राशिफल 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक; जाने इस सप्ताह क्या-कुछ मिलने वाला है


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)