Rashifal 3 October 2022: कन्या राशि वालों की आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, देखें अपना राशिफ़ल

rasifal
राशिफल,
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करने का योग बनेगा। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं,धन-धान्य में बढोतरी होगी।
वृष राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा,जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा,जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें,घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियाँ देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढ़ने में मन लगा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे है। महिलाओं को आज ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइटल पूरा कर लेंगे। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा|

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। आज दूसरों के मामलों में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। माता के पुये का भोग लगाएं, कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी,साथ ही उनकी नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी।घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें,विवाह में आ रही रुकावटेंदूर होंगी।

कन्या राशि

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। आज उनके साथ अलग अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवन साथी को गोल्ड की कोई ज्वेलरी उपहार देंगे,जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा, टेंशन कम होगी। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आजआप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आयेगी।

मीन राशि 

आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लाएगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें,लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here