Rashifal 27 June 2022: वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न होगा, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल,

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आप जो भी नया काम आप शुरु करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेंगे। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिल सकता है।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज के दिन ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, इससे आपके मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार हैं। खर्च करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे, तो फायदे में रहेंगे। घर का पुराना सामान बेच सकते हैं। परिवार और संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे। आज के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने के लिए कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके सामने कोई ऐसी समस्या आ सकती है, जो आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। आपके बात करने के लहजे में थोड़ी सुस्ती दिख सकती है। आज के दिन हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपकी नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। दूसरों पर अपनी राय न थोपें। पैसों के मामलों में आप थोड़ी चिंता कर सकते हैं। कामों में हड़बड़ी न करें, परेशानी हो सकती है। किसी खास विषय पर कुछ भी कहने से आपको बचना चाहिए। वाद-विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। आज के दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी अच्छे वकील का सहयोग भी मिलेगा। रुके हुए कामों का निपटारा करने के लिए दिन बेहतर है। खुले दिल से बात कहने और सुनने का भी दिन है। इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। आज के दिन मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से अपने परिवार की बात शेयर न करें। किसी से बिना वजह उलझने से भी बचे रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल थोड़ा खुशनुमा बन जायेगा। आज आप ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका मन प्रसन्न होगा। सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिलेगा। खुद को पॉजिटिव रखेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के कई जरूर मसले आज निपटा सकते हैं। आज के दिन गौ माता की सेवा करें, आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेग। आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। खुद को बेहतर साबित करने के लिए कई मौके मिलेंगे।  दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बारे में आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। आज के दिन छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, धन लाभ के नए रास्ते नजर आयेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको फिजूल खर्च पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आप खुद के कुछ कामों से असंतुष्ट हो सकते हैं। दूसरों की खातिर आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। शाम तक घर पर कोई मेहमान आ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। बेहतर होगा किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। आज के दिन ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें, आपके बिगड़ते काम बनेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। ऑफिस में छोटे-छोटे कामों का निपटारा असानी से हो जाएगा। आप लेखन कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। आपका लेखन प्रभावशाली और जन मानस पर असर डालने वाला होगा। आपको बड़े भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको हर काम में तरक्की मिलेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बात और काम करने के तरीके से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपकी मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में खुद पर भरोसा बनाये रखें। लोगों के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आज के दिन मंदिर में ताजे फल दान करें, जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here