रानी चौहान सबसे सक्रिय और महिलाओं को संगठित करने वाली जिला अध्यक्ष है – फूलोदेवी नेताम

fulo
रानी चौहान सबसे सक्रिय और महिलाओं को संगठित करने वाली जिला अध्यक्ष है - फूलोदेवी नेताम

महिला शक्ति ने दिखाई अपनी ताकत

रायगढ़ | महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक नगर निगम महापौर जानकी अमृत काटजू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के गरिमामय उपस्थिति में तथा महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में वृहद नारी शक्ति संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला कांग्रेस नारी शक्ति के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। फूलों देवी नेताम ने आगामी चुनाव को देखते हुए महिला संगठन एवं बूथ लेवल पर कार्य करने संबोधित किया।  raigaraig  phulo 1

विदित हो कि महिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में महिला संगठन को मजबूत करने तथा महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने और शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से वृहद नारी शक्ति संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,फूलोदेवी के आगमन को लेकर महिला कांग्रेस ने जबरदस्त मेहनत कर गाजे बाजे फटाके और फूल माला से फूलोदेवी का स्वागत सम्मान किया।

उक्त कार्यक्रम को महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के मुख्य आतिथ्य एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक महापौर जानकी काट्जू,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला सभापति के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न किया गया, दीप प्रज्वलन पश्चात उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपना संबोधन दिया वही फूलों देवी नेताम ने जिला अध्यक्ष रानी चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा की रायगढ़ की महिला अध्यक्ष रानी चौहान के द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस के समस्त गतिविधियों में शामिल होना, बूथ लेवल पर काम करना, महिला सशक्तिकरण पर कार्य करना, लगातार महिलाओं को संगठित करना और इतने कम समय में टीम के साथ मेहनत कर इतने वृहद कार्यक्रम का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है खासकर महिलाओं को एकत्रित करना क्योंकि महिलाएं कांग्रेस पार्टी के लिए तो सेवा दे ही रही है वही उन्हें अपने घर परिवार पर भी

कर्तव्यनिष्ठ होकर जिम्मेदारियों और दायित्वों का निर्वहन करना होता है इसीलिए आज महिलाएं किसी पुरुष से कम नहीं है महिलाएं स्वावलंबी बन चुकी है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए और महिलाओं के लिए जो योजनाएं शामिल किए हैं हमें वार्ड जिला और प्रदेश स्तर में हमारी समस्त माता एवं बहनों को उनका अधिकार और हक दिलाते हुए योजनाओं का लाभ दिलाना है यही हमारे कांग्रेस पार्टी की नीति है।

विधायक प्रकाश नायक ने भी महिला कांग्रेस के नारी शक्तियों की प्रशंसा करते हुए कहते है कि जिस तरह से महिलाएं घर को सम्हालती है उसी तरह आज पार्टी हित मे भी कार्य कर रही है निःसंदेह महिलाओं का कार्य प्रशंसनीय है रानी चौहान के अध्यक्ष बनने के बाद महिलाएं संगठित हुई है

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने बताया कि मुझे महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर जो दायित्व दिया गया मैं अपने टिम के साथ फूलोदेवी दीदी के मार्गदर्शन में उसे करने का भरपूर प्रयास कर रही हु और आगे भी करते रहूंगी,महिला कांग्रेस के इस आयोजन में रायगढ़ नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार का हमेशा सहयोग प्राप्त हुआ उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आज मैंने अपने महिला टीम के साथ वृहद नारी शक्ति संगठन महिला कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया संमस्त जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओ और प्रकोष्ठ के लोगो ने सहयोग किया मैं सबका आभार प्रकट करती हूं,

मैं मेरे महिला टीम जिन्होंने इस कड़ी धूप में दिन रात एक कर मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य बनाया उन्हें हृदयतल से साधुवाद देती हूं।

कार्यक्रम दौरान महिला कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष अंतर्गत अरुणा चौहान ,सरस्वती भगत एवं सुरजीत कौर मीडिया प्रभारी उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष,रेखा वैष्णव उपाध्यक्ष,पिंकी बेगम उपाध्यक्ष पद्मा चौहान उपाध्यक्ष सायरा बेगम उपाध्यक्ष,जम्बोवती चौहान उपाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री सिंह उपाध्यक्ष, सत्यवती पटेल उपाध्यक्ष किरण बरेठ महामंत्री, सरस्वती साहू,सद्भावना सिंह,श्यामा सिंहकोषाध्यक्ष सुनीता मिंज,विजया अजगल्ले,पिंकी यादव,सरोजनी साहू,महासचिव पल्लवी महंत सारिका चौहान, रजनी चौहान,विमला यादव,कृष्णा चौहान, सह-सचिव बारसुन बेग,अप्सरी बेगम,राधा साहू,सरला तिवारी, तथा सदस्यो में श्रीमती खीर बाई चौहान,पूर्णिमा गांधी,सरोजनी उरांव, गीता तिकी,सीमा तिकी,रजनी चौहान, सरिता लकड़ा,पीली शर्मा,जानकी यादव,लक्ष्मीन यादव,गंगा बाई महिलांगे, गंगा आदित्य,कांति जायसवा, तुलसी चौहान,उमा महंत, गड़िया महंत,रोशनी महंत,रुखमणी, कुन्ती वैष्ण,बोंदा ,श्यामप्यारी महंत एवं हजारों की संख्या में महिलाएं एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here