‘राम कपूर ने किसी को असहज महसूस नहीं कराया,’ किसिंग विवाद पर बोलीं आकांक्षा चौधरी

0
1
ram kapoor
ram kapoor

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ram kapoor : नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ से निकलने के बाद भी आकांक्षा चौधरी चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने शो में महिला कंटेस्टेंट्स के माथे और गालों पर किस करने की राम कपूर की आदत को लेकर मचे विवाद के बीच उनका समर्थन किया है।

Table of Contents

राम कपूर को किसी को असहज महसूस कराते हुए नहीं देखा

ram kapoor : उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कभी भी राम कपूर को किसी को असहज महसूस कराते हुए नहीं देखा। आकांक्षा ने आईएएनएस से ​​खास बातचीत में कहा कि वह समझती हैं कि इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन राम कपूर की नीयत कभी भी गलत नहीं थी। उन्होंने कहा, “जाहिर है, मैं मानती हूं कि इंडस्ट्री और बाहर भी ऐसा बहुत होता है। मैं उस बारे में कुछ नहीं कह रही। लेकिन क्योंकि मैं शो में थी और राम सर से रोज बात करती थी।

श्रेया की राम सर के बारे में कही हर बात सुनी थी

ram kapoor : सीक्रेट रूम में भी मैंने श्रेया की राम सर के बारे में कही हर बात सुनी थी। असल में ऐसा कुछ नहीं था। राम सर ने किसी को भी असहज महसूस नहीं कराया।” घर के अंदर हुई एक बातचीत को याद करते हुए उन्होंने बताया कि श्रेया कालरा ने एक बार शिल्पा शिंदे के सामने कहा था कि राम कपूर उन्हें उनके अपने पिता से भी ज्यादा किस करते हैं।

राम सर मुझे मेरे पिता से भी ज्यादा किस करते हैं

ram kapoor : उन्होंने कहा, “जब मैं सीक्रेट रूम में थी, तो मुझे लगता है कि श्रेया ने शिल्पा शिंदे के सामने कहा था कि राम सर मुझे मेरे पिता से भी ज्यादा किस करते हैं। लेकिन तब शिल्पा जी ने कहा, ‘नहीं, नहीं, वह ऐसा नहीं करते हैं।'” आकांक्षा ने आगे कहा कि श्रेया ने खुद साफ किया था कि उनका मतलब गलत तरीके से नहीं था।

राम कपूर के व्यवहार के लिए माफी मांगी थी

ram kapoor : उन्होंने कहा, “श्रेया ने कहा था, ‘जाहिर है, मैं उस तरह से नहीं कह रही हूं। मेरा मतलब वैसा नहीं है। मैं बस यह कह रही हूं कि वह बार-बार ऐसा करते हैं।’ तो वह इस बारे में बहुत सहज थीं।” वहीं, राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर जब शो में आई थीं, तो उन्होंने सभी से राम कपूर के व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।

गौतमी ने बचाव करते हुए कहा कि उनके पति का स्वभाव ऐसा ही

ram kapoor : उन्होंने कहा, “अगर इनसे कोई गलती हो गई हो या इन्होंने आपको असहज किया हो तो मैं इनकी तरफ से माफी मांगती हूं।” हालांकि, गौतमी ने बचाव करते हुए यह भी कहा कि उनके पति का स्वभाव ऐसा ही है, वे ‘टेडी बेयर’ की तरह हैं और उनका इरादा गलत नहीं था।

महिला कंटेस्टेंट्स का माथे और गालों पर किस करते हुए दिखे

ram kapoor : जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि राम कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुए थे। शो के कुछ क्लिप वायरल हुए थे जिनमें वे महिला कंटेस्टेंट्स का माथे और गालों पर किस करते हुए दिखे थे। कई दर्शकों का आरोप था कि इन हरकतों से कुछ कंटेस्टेंट्स असहज महसूस कर रही थीं।


Read Moreसोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार, कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ीं


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)