रायपुर, 25 अप्रैल। Railway safety seminar : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए दुर्ग स्टेशन स्थित मल्टी फंक्शन कॉम्प्लेक्स में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें परिचालन, विद्युत, यांत्रिक, इंजीनियरिंग और राजभाषा विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
स्पैड से बचाव, ऑटोमेटिक सिग्नल फेल पर सावधानियां
Railway safety seminar : संगोष्ठी में स्पैड से बचाव, ऑटोमेटिक सिग्नल फेल होने की स्थिति में सावधानियां, शंटिंग के दौरान सुरक्षा उपाय, पावर ब्लॉक के समय सतर्कता, विद्युतीकृत सेक्शन में काम करते समय सुरक्षा, गर्मी के मौसम में इंजीनियरिंग कार्यों की सावधानियां, ट्रेन में आग लगने के कारण और रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
राजभाषा हिंदी के महत्व पर भी प्रकाश डाला
Railway safety seminar : इसके अलावा एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में संभावित असामान्य घटनाओं के समाधान, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग और अग्निशामक यंत्र के प्रदर्शन की भी जानकारी दी गई। साथ ही संरक्षा में राजभाषा हिंदी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
Railway safety seminar : सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए हर माह ऐसे कार्यक्रम आयोजित
इस अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार और राजभाषा अधिकारी निकेश कुमार पाण्डेय सहित संरक्षा सलाहकारों ने मार्गदर्शन दिया। संगोष्ठी में कुल 64 कर्मचारियों ने भाग लिया। रेलवे द्वारा कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए हर माह ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














