नई दिल्ली;27 फरवरी । Prime Minister Modi Inaugurate Now : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने आज एक बयान में दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे।”
प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक
Prime Minister Modi Inaugurate Now : प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं। इसी क्रम में वे जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे, जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। यह महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है।
Prime Minister Modi Inaugurate Now : महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित
यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा और 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद से जुड़े शिल्प और देश भर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।
Prime Minister Modi Inaugurate Now : अमीर खुसरो की विरासत का जश्न
बयान में कहा गया कि यह आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। वर्ष 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक होना है। महोत्सव के दौरान, प्रधानमंत्री तेह बाजार (टीईएच- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी दौरा करेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद शिल्प और देश भर से अन्य विभिन्न उत्तम कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में शामिल होंगी।
Prime Minister Modi Inaugurate Now : रजत जयंती संस्करण सूफी परम्पराओं के जश्न मनाने का एक मौका
जानकारी दें कि, बीते 23 फरवरी को ‘जहान-ए-खुसरो’ के संस्थापक और फिल्मकार मुजफ्फर अली ने बताया था कि प्रधानमंत्री आगामी 28 फरवरी को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित होने वाले सूफी संगीत समारोह की रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा था कि, ”यह रजत जयंती संस्करण सूफी परम्पराओं के शाश्वत ज्ञान को फिर से खोजने और उस सद्भाव का जश्न मनाने का एक मौका है, जो हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है। दिल्ली में इस सूफी संगीत समारोह की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत की महान आध्यात्मिक समग्रता का प्रमाण है।”
Read More: महाशिवरात्रि को हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में श्रद्धालुओं की भीड़
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार