रायपुर, 20 अगस्त । politic sai cabinet 3 new minister join now : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का लंबे इंतजार के बाद आज विस्तार हो गया। करीब 20 माह बाद हुए इस विस्तार में तीन नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजनीतिक संतुलन मिलने की उम्मीद
politic sai cabinet 3 new minister join now : नए मंत्रियों में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हैं। लंबे समय से चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों पर अब विराम लग गया है। तीन नए चेहरों के जुड़ने से सरकार को नई ऊर्जा और राजनीतिक संतुलन मिलने की उम्मीद है।
politic sai cabinet 3 new minister join now : साय की कैबिनेट में 14 सदस्यीय टीम
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार हो गया। लगभग 20 माह से लगाई जा रही अटकलों पर आज विराम लग गया। इस विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट अब 14 सदस्यीय टीम के रूप में पूरी हो गई है। इससे पहले हरियाणा सरकार में भी यही फॉर्मूला अपनाया गया था। नए मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को मजबूती और राजनीतिक संतुलन मिलने की उम्मीद है।
जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित
politic sai cabinet 3 new minister join now : इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।