Paint Factory Fire : उरकुरा मैजिक पेंट हाउस में लगी भीषण आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, आग पर काबू

fire
Fierce fire in Magic Paint House in Urkura,

 

RAIPUR | Paint Factory Fire :  राजधानी रायपुर में खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा मैजिक पेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस भीषण आग ने एक महिला को चपेट में ले लिया और वो बुरी तरह झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आगजनी की घटना में फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है । आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। हालांकि आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आग लगने की घटना के बारे में खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि उरकुरा के एक पेंट हाउस फैक्ट्री में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग में एक महिला के झुलसने की खबर है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। वहीं आग की लपटें दूर-दूर तक भड़क रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और फैक्ट्रीकर्मियों ने बताया कि, प्रबंधन की लापरवाही से आग ने बड़ा रूप ले लिया। अगर फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के इंतजाम होते, तो आग पर काबू पा लिया जाता ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here