महासमुंद में मुस्लिम समाज के दो गुटों में जमकर मारपीट; लोहे के रॉड और बेट से हमला; कई लोग घायल

Now big fighting two groups In A
Now big fighting two groups In A

महासमुंद | Now big fighting two groups In A : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ। घटना छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के स्वागत को लेकर गुटों में असहमति उत्पन्न हुई। फिर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज यहां शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समाज की नीतियों में सही-गलत की जानकारी देने आए थे।

मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़

Now big fighting two groups In A : जैसी ही वह महासमुंद सर्किट हॉउस में प्रेस कांफ्रेस शुरू किए वहां मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथपाई शुरू हो गई। लोहे के रॉड और बेट से एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं।

Now big fighting two groups In A : महासमुंद में मुस्लिम समाज के दो गुटों में जमकर मारपीट; लोहे के रॉड और बेट हमला; कई लोग घायल

Now big fighting two groups In A : जामा मस्जिद के कब्जे और सदर चुनाव से जुड़ी है

महासमुंद में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच हुए विवाद की जड़ें गहरी हैं, क्योंकि यह जामा मस्जिद के कब्जे और सदर चुनाव से जुड़ी पुरानी प्रतिद्वंद्विता से संबंधित है। यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि समाज के आंतरिक मुद्दे जब तक हल नहीं होते, तब तक तनाव और हिंसा जैसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा।

पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया।

Now big fighting two groups In A : सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया

इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने मिडिया को बताया की महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है। यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है।

Now big fighting two groups In A : प्रशासन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया

वहीं सलीम राज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से निर्मित हुई है। सलीम राज का मीडिया के सामने घटना को निंदनीय बताया और प्रशासन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

फिलहाल अभी यहां स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और कोतवाली थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है। भाजपा सरकार के दौरान इस तरह की घटना होना सवाल खड़े करता है.भाजपा के नेता सलीम राज के साथ ये कहीं सोची समझी साजिस तो नहीं ?


Read More: केरल में कांग्रेस विधायक उमा थॉमस स्टेडियम हादसे में गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर सपोर्ट पर


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार