स्पर्श एक कोशिश द्वारा नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित, 50 बच्चों ने लिया लाभ

Nishulk Swarn Prashan
Nishulk Swarn Prashan

रायपुर। 01 नवंबर: Nishulk Swarn Prashan: स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट, रायपुर द्वारा रविवार को ठाकरे चौक, रामकुंड स्थित मोहल्ला क्लास में नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Nishulk Swarn Prashan: कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आयुर्वेदिक परंपरा से परिचित कराना रहा। संस्था की समाज सेविका श्रीमती अनीता लुनिया ने बताया कि स्पर्श एक कोशिश द्वारा निरंतर सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य किए जा रहे हैं। संस्था का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों तक सेवा पहुंचाई जा सके।

Nishulk Swarn Prashan: कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं अभिभावकों के प्रति संस्था ने आभार व्यक्त किया।

Read More : हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार