चंडीगढ़ : Navjot Kaur Sidhu : भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के झंडे तले नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नवजोत कौर बोलीं कि वो खुद सीएम फेस होंगी। नवजोत कौर सिद्दधू ने बताया कि पंजाब के लिए एक उपयुक्त चेहरे की तलाश के दौरान कई नामों पर विचार किया गया, जिसके बाद उनका नाम सामने आया।
पंजाब के बाहर से कोई हस्तक्षेप न हो
Navjot Kaur Sidhu : उन्होंने बताया कि जब पार्टी ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने कुछ शर्तों के साथ जुड़ने की बात कही, खासकर यह कि पंजाब के बाहर से कोई हस्तक्षेप न हो, ताकि वह स्वतंत्र रूप से काम कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि उनका बैकग्राउंड मेडिकल क्षेत्र से है, इसलिए उनकी चिंताएं भी उसी से जुड़ी हैं।
अफीम की खेती की अनुमति दी जानी चाहिए
Navjot Kaur Sidhu : ड्रग्स की समस्या को खत्म करने के लिए विकल्प के तौर पर अफीम की खेती की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि इसका दवाई के रूप में उपयोग होता है और इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवजोत सिद्धू का उनकी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और वे खुद किसी भी बीजेपी नेता से नहीं मिली हैं।
Navjot Kaur Sidhu : 2022 के बाद नवजोत सिद्धू को बैठक या कार्यक्रम में नहीं बुलाया
Navjot Kaur Sidhu : उन्होंने यह भी कहा कि 2022 के बाद नवजोत सिद्धू को किसी बैठक या कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया और वे फिलहाल किसी भी पार्टी में नहीं हैं। पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद पार्टी का चेहरा रहेंगी और मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग मांगेंगी।
Read More : ऑनलाइन बाल यौन शोषण केस में बड़ा फैसला: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों को राहत देने का आदेश पलटा















