नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले गाने की रिकॉर्डिंग से संतुष्ट नहीं थे अभय जोधपुरकर, सुनाया दिलचस्प किस्सा

0
3
national award
national award

मुंबई, 1 अक्टूबर । national award : प्लेबैक सिंगर अभय जोधपुरकर ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मराठी गाने ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। यह गाना फिल्म ‘घराट गणपति’ का है। इस खास उपलब्धि के बाद अभय ने गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आईएएनएस के साथ शेयर किया।

Table of Contents

गाने को मिले अवॉर्ड पर बात करते हुए अभय 

national award : उन्होंने बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग दो सेशन में हुई थी, क्योंकि पहली बार गाते हुए उन्हें लगा था कि गाने की स्केल उनकी आवाज के लिए थोड़ी ज्यादा ऊंची है। गाने को मिले अवॉर्ड पर बात करते हुए अभय ने आईएएनएस से कहा, ”मैं अभी भी इस पल को पूरी तरह महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं। सच कहूं तो यह मेरे लिए काफी भावुक और हैरान करने वाला पल है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना अपने आप में बहुत खास

national award : जिस गाने से मैं खुद इतना जुड़ा हुआ हूं, उसके लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना अपने आप में बहुत खास है। और जब यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मिला, तो यह पल मेरे लिए और भी खास और यादगार बन गया।” उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान मैंने अपनी बहुत सारी भावनाएं इसमें डाल दी थीं। मैं नहीं चाहता था कि यह सिर्फ एक त्योहार का गीत लगे, बल्कि ऐसा महसूस हो कि कोई अपने घर में गौरी के आगमन का जश्न मना रहा है।

गाने की रिकॉर्डिंग दो सेशन में हुई थी

national award : इस गाने की रिकॉर्डिंग दो सेशन में हुई थी। पहले सेशन के दौरान मुझे लगा कि गाना मेरी आवाज की सीमा से थोड़ा ऊंचा है और अगर इसे थोड़ी कम स्केल में गाया जाता तो मैं बेहतर कर सकता था। मैं इससे निराश था, क्योंकि मैं गाने की स्केल नीचे लाना चाहता था, लेकिन संकेत पहले ही कुछ लाइव वाद्य यंत्रों की डबिंग कर चुके थे, इसलिए ऐसा करना संभव नहीं था।

मूल स्केल में काम करना पड़ा और मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं था

national award : मुझे उसी मूल स्केल में काम करना पड़ा और मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं था।”  अभय ने कहा, ”गाने की शूटिंग के बाद हमने दूसरा सेशन रिकॉर्ड किया। मैं इसकी धुनों के साथ काफी समय बिता चुका था, इसलिए सब कुछ ज्यादा नैचुरल और आसान लग रहा था। अब मेरा ध्यान नोट्स की चिंता करने के बजाय एक्सप्रेशन पर था। मेरी कोशिश थी कि आवाज में ज्यादा बनावटीपन न आए और भावनाएं स्वाभाविक तरीके से सामने आएं।

रिकॉर्ड करने में बारीकियों पर ध्यान देना पड़ा

national award : रिकॉर्ड करने में बारीकियों पर ध्यान देना पड़ा।” 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साल 2024 के भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया गया। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। वहीं, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को भी ‘चंदू चैंपियन’ में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।…आईएएनएस


Read More : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी