नाशिक, 9 अगस्त । nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : नाशिक जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 तीव्रता दर्ज की गई। एनसीएस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप 8 अगस्त की रात 10 बजकर 59 सेकंड पर आया।
भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 5 किलोमीटर दर्ज की गई
nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : भूकंप का केंद्र 20.424 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.682 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 5 किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र नाशिक जिले में होने के कारण आसपास के कुछ इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत
nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : भूकंप के झटकों से कुछ स्थानों पर लोगों में हल्की दहशत का माहौल देखा गया और लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। इसके साथ ही आज ही दोपहर 02.06 बजे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 थी। कहीं भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली। इससे पहले नासिक में 6 अगस्त को तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
6 अगस्त को तीन बार धरती हिली
nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : 6 अगस्त को यहां तीन बार धरती हिली थी; 2 बजकर 56 मिनट पर 2.8 तीव्रता, 3 बजकर 38 मिनट पर 3.6 की तीव्रता और 5 बजकर 54 मिनट पर 2.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिसर्चर्स का मानना है कि इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। यही वजह है कि जमीन के भीतर लगातार हल्के भूकंपीय झटके महसूस किए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी कांपी धरती
nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : शनिवार का दिन मध्य प्रदेश के लिए भी भूकंप के लिहाज से चिंताजनक रहा। दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। हालांकि, भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
nashik der rat 4.3 tivrata ka bhukamp : एक ही दिन में दो अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में डर और चिंता का माहौल है। विशेषज्ञ इन दोनों भूकंपीय घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच सीधा संबंध होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Read More : UPI उपयोगकर्ताओं पर कोई शुल्क नहीं, अधिकांश व्यापारी लेन-देन भी रहेंगे निःशुल्क















