मध्य प्रदेश: श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

0
6
mp sheopur big road accident
mp sheopur big road accident

श्योपुर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। mp sheopur big road accident : मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। विजयपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Table of Contents

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई

mp sheopur big road accident :  हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलटी 

mp sheopur big road accident :  जानकारी के अनुसार, वीरपुर के घुघस गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विजयपुर क्षेत्र के पास गैस गोदाम के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया

mp sheopur big road accident :  मृतकों की पहचान सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनेना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कालू गुर्जर और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा दुर्घटना अत्यंत दुखद

mp sheopur big road accident :  इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है।

राज्य शासन की ओर आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश

mp sheopur big road accident :  मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

mp sheopur big road accident : ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा समाचार अत्यंत दुखद

इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। –आईएएनएस एएमटी/डीकेपी


Read More देर रात तक चली संसद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई चर्चा, ओम बिरला ने महिला सांसदों की भागीदारी की तारीफ की


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)