मध्य प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, दो लाख खाली पदों पर भी होगी भर्ती

MP Cabinet

भोपालः MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन मिलने जा रहा है। मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन नीति को मंजूरी मिल गई है। इसमें आरक्षण का ध्यान रखा गया है। SC के लिए 16%, ST के लिए 20% आरक्षण रहेगा। वरिष्ठता के तहत मेरिट के आधार पर पदोन्नति की जाएगी। नीति में पात्रता का भी प्रावधान किया गया है। पदोन्नति समिति को अधिकार दिए गए हैं।

Table of Contents

MP Cabinet Meeting: दो लाख नई भर्ती का भी रास्ता साफ

जानकारी के अनुसार, 6 महीने की CR को सालभर मानी जाएगी। प्रतिनियुक्ति के खाली पद पर प्रमोशन होगा। सभी खाली पदों पर प्रमोशन किए जाएंगे। इसके साथ ही 2 लाख नई भर्ती का भी रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने दो लाख रिक्त पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। इससे नई भर्ती के दरवाजे भी खुल गए हैं।

कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए

MP Cabinet Meeting: इसके अलावा मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट में कई अन्य फैसले लिए गए। आंगनवाड़ी 2.0 के तहत 459 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना होगी। आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी।

 बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति

MP Cabinet Meeting: कैबिनेट ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति की है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद बताया गया है कि मूंग और उड़द को समर्थन मूल्य खरीद जा रहा है। 27 जून MSME दिवस है। रतलाम में समिट आयोजित होगी। 7 जुलाई को राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में होगा। भोपाल में सितंबर-अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी। प्रधानमंत्री मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। काम तेजी से चल रहा है।

रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 2500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे

MP Cabinet Meeting: कैबिनेट की मीटिंग के बाद बताया गया है कि रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 2500 रूपये की अतिरिक्त राशि दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार हर जिले में कार्यक्रम करेंगे। विशाखापट्टनम से पीएम नरेंद्र मोदी योग दिवस पर लाइव रहेंगे और मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जुड़ेंगे।

Read Moreहिमाचल में भारी बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 24 घायल