MP Assembly Election 2023 : विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

कमलनाथ
MP Assembly Election 2023 : विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

छिंदवाड़ा | MP Assembly Election 2023 :  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विशाल रैली के साथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे कमलनाथ शिकारपुर से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:15 पर छोटी बाजार पहुंचेंगे।

जहां पर श्रीराम मंदिर एवं बड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चन करेंगे। तदुपरांत 12:40 बजे कमलनाथ श्याम टॉकीज स्थित प्राचीन राम मंदिर पहुंचेंगे। वहीं से पूजन उपरांत कमलनाथ रथ पर सवार होंगे। उसके बाद 12:50 बजे विशाल रैली प्रारंभ होगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए 2: 00 बजे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचेगी। जहां कमलनाथ नामांकन दाखिल करेंगे। तदुपरांत 2:25 बजे वे सभा स्थल मानसरोवर कांप्लेक्स पहुंचेंगे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here