मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध

0
18
Mehul arrested in Belgium Now
Mehul arrested in Belgium Now

नई दिल्ली, 14 अप्रैल । Mehul arrested in Belgium Now : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई।

चोकसी बेल्जियम के ‘रेसिडेंसी कार्ड’ निवास में गिरफ्तार 

Mehul arrested in Belgium Now : 65 वर्षीय चोकसी को कथित तौर पर शनिवार (12 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया। व्यवसायी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में ‘रेसिडेंसी कार्ड’ (निवास कार्ड) प्राप्त करने के बाद रह रहा है।

मेहुल चोकसी भारत के बड़े हीरा कारोबारी रहे हैं, और गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे।वे अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में मुख्य आरोपी बने। यह घोटाला भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक रहा, जिसमें लगभग 13,000 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया। ज्वेलरी ब्रांड्स का एक विशाल नेटवर्क था और भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में कारोबार कर रहा था।

  • चोकसी का गीतांजलि ग्रुप हीरा और ज्वेलरी के डिज़ाइन, निर्माण और वितरण में अग्रणी रहा।

  • उनके ब्रांड्स देशभर में फैले हुए थे और उपभोक्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय थे।

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत की मांग कर सकता

Mehul arrested in Belgium Now : वह खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत की मांग कर सकता है। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर आरोप है कि दोनों ने पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वांछित हैं।

अंडरटेकिंग (एलओयू) और विदेशी क्रेडिट लेटर (एफएलसी) का इस्तेमाल किया

Mehul arrested in Belgium Now : उन्होंने कथित तौर पर मुंबई में बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और विदेशी क्रेडिट लेटर (एफएलसी) का इस्तेमाल किया।

Mehul arrested in Belgium Now : चोकसी पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले दर्ज

सीबीआई ने चोकसी, उसके भतीजे नीरव मोदी, उनकी कंपनियों, बैंक कर्मचारियों और अन्य पर साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले दर्ज किए हैं।

Mehul arrested in Belgium Now : चोकसी  जनवरी 2018 में भारत से भाग गए थे

पीएनबी में घोटाला सामने आने से कुछ हफ्ते पहले चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 में भारत से भाग गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी, जो बेल्जियम की नागरिक है, के साथ एंटवर्प में रह रहा है। एंटीगुआ और बारबुडा के नागरिक ने कथित तौर पर अपने इलाज के लिए द्वीप राष्ट्र छोड़ दिया। 2021 में वह एंटीगुआ से लापता हो गया, लेकिन बाद में एक अन्य कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र, डोमिनिका में पाया गया।

Mehul arrested in Belgium Now : भारतीय अधिकारियों के प्रत्यर्पण संबंधी अनुरोध का विरोध

चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है। वहीं, नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में है और भारतीय अधिकारियों के प्रत्यर्पण संबंधी अनुरोध का विरोध कर रहा है। उसे 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किया गया था, जबकि मेहुल चोकसी के खिलाफ ईडी की याचिका 2018 से लंबित है।

Mehul arrested in Belgium Now : भारत लाए जाने के प्रयास

सूत्रों ने बताया कि चोकसी की गिरफ्तारी तब हुई जब उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस हटाए जाने के बाद भारतीय एजेंसियों ने प्रत्यर्पण का अनुरोध किया। ईडी और सीबीआई ने नोटिस हटाए जाने के बावजूद नए सिरे से अनुरोध किया, जिसके कारण अंततः बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी हुई।

सूत्रों ने बताया कि उसे जल्द से जल्द भारत लाए जाने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि, बेल्जियम की अदालतों में कानूनी अड़चनों के कारण प्रक्रिया में देरी हो सकती है। (Mehul Choksi) चोकसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और अधिक जानकारी का इंतजार है।


Read More: साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025 तक; धन लाभ, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार