महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान, कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर

Maharashtra assembly election

महाराष्ट्र: Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए आज मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक “58.22% मतदान” दर्ज किया गया। मतगणना 23 नवंबर को होगी, जिससे यह तय होगा कि सत्ता पर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का कब्जा रहेगा या विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) सत्ता में वापसी करेगी।

Maharashtra Assembly Election: प्रमुख नारे और ध्रुवीकरण के आरोप

भाजपा ने इस चुनाव में “बंटेंगे तो कटेंगे” और “एक हैं तो सेफ हैं” जैसे नारों को प्रमुखता से प्रचारित किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह धार्मिक आधार पर मतदाताओं को ध्रुवीकृत करने की कोशिश है।

Maharashtra Assembly Election:  मतदान के दौरान खास क्षण

  • अभिनेता “सलमान खान” ने मुंबई में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।
  • कई राजनीतिक दिग्गजों जैसे शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे, और अजित पवार के लिए यह चुनाव एक परीक्षा साबित होगा।

Maharashtra Assembly Election: मुख्य मुद्दे और प्रमुख दलों की स्थिति

महायुति गठबंधन

  • भाजपा: 149 सीटों पर
  • शिवसेना (शिंदे गुट): 81 सीटों पर
  • NCP (अजित पवार गुट): 59 सीटों पर

महा विकास अघाड़ी (MVA)

  • कांग्रेस: 101 सीटों पर
  • शिवसेना (उद्धव गुट): 95 सीटों पर
  • NCP (शरद पवार गुट): 86 सीटों पर

दिलचस्प टक्कर

  • शिवसेना के दोनों गुट 50 सीटों पर आमने-सामने हैं।
  • NCP के चाचा-भतीजे (शरद पवार बनाम अजित पवार) 37 सीटों पर मुकाबला कर रहे हैं।

Maharashtra Assembly Election: मुंबई और पवार परिवार का गढ़: क्या होगा नतीजा?

  • मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
  • पश्चिमी महाराष्ट्र में शरद और अजित पवार के बीच कांटे की टक्कर है।
  • शरद पवार ने अजित पवार के बागी उम्मीदवारों को हराने की अपील की है, जबकि अजित पवार ने चुनाव प्रचार में संयमित लहजे का इस्तेमाल किया।

Maharashtra Assembly Election:  पिछले चुनावों का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2019

  • NCP (SP): 8 सीटें
  • NCP: 1 सीट
  • शिवसेना (UBT): 9 सीटें
  • शिवसेना: 7 सीटें

इस बार की चुनौती

विधानसभा चुनाव के मुद्दे लोकसभा चुनावों से अलग हैं। कड़े मुकाबले की संभावना है, और हार-जीत का अंतर कई सीटों पर बेहद कम हो सकता है।

छोटे दलों का प्रभाव

AIMIM, BSP, और समाजवादी पार्टी जैसे छोटे दलों के वोट प्रमुख गठबंधनों के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महाराष्ट्र की जनता ने सत्ता के लिए किसे चुना है।


Read More: Pollution at Delhi: दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, घर में रहने और मास्क पहनने की सलाह