मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार

0
7
madhya pradesh crore
madhya pradesh crore

भोपाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। madhya pradesh crore :  मध्य प्रदेश में नशा तस्‍करी के खिलाफ पुलिस की सख्‍ती जारी है। पुल‍िस लगातार तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई जुटी हुई है। पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की जब्ती की है।

Table of Contents

पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की

madhya pradesh crore : पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की है और दो करोड़ 29 लाख रुपये के मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध डोडाचूरा जब्त किया

madhya pradesh crore : नीमच जिले के पुलिस थाना जीरन ने एक ट्रक में परिवहन किए जा रहे छह क्विंटल दस किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और ट्रक जब्त किया। इसकी कुल लगभग एक करोड़ रुपए है। इसी तरह मंदसौर जिले के पुलिस थाना नाहरगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई कर एक क्विंटल डोडाचूरा सहित 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है।

गांजे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

madhya pradesh crore :   वहीं, थाना शामगढ़ पुलिस ने अवैध डोडाचूरा, जिसकी कीमत एक लाख 26 हजार रुपए है, और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 76 हजार रुपए की संपत्ति जब्‍त की है। भिंड जिले के थाना देहात पुलिस ने गांजे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 138 किलो गांजा बरामद किया है।

28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त

madhya pradesh crore :  इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों की सक्रियता राज्य के लगभग हर हिस्से में है और वह इसके लिए तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं।

madhya pradesh crore :  शहडोल जिले के थाना जैतपुर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से उड़ीसा से लाया गया लगभग 200 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है। इसी प्रकार एक अन्‍य कार्रवाई में जयसिंहनगर पुलिस ने बस स्टैंड पर कार्रवाई कर 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) के साथ महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। -आईएएनएस एसएनपी/एवाई


Read Moreकृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)