VIDEO Leopard and cat fell : तेंदुए और बिल्ली गिरी कुएं में जिसे से सुरक्षित निकाला गया

cat
Leopard and cat fell into the well and were rescued

नासिक,ani |  VIDEO Leopard and cat fell :  महाराष्ट्र के नासिक जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अक्सर तेंदुए देखे जाते हैं। वह कई बार पालतू जानवरों को शिकार बनाते है, जबकि अनके बार इंसानों पर भी हमला किया है। इस बीच, जिले से इस खूंखार जानवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस वीडियो में एक कुएं के अंदर तेंदुआ और बिल्ली साथ नजर आ रही है।

दरअसल खाने की तलाश में आए तेंदए ने बिल्ली पर हमला किया था। बिल्ली को पकड़ते समय पास में ही कुआं था, जिसमें बिल्ली और तेंदुआ गिर गए। यह पूरा वाकया मंगलवार तड़के हुआ। कुएं में किसी के गिरने की आहट पर स्थानीय लोग देखने के लिए पहुंचे। कुएं में बिल्ली और तेंदुआ देखकर होश उड़ गए। घटना नासिक के सिन्नर के टेंभूरवाडी में हुई। देखते ही देखते कुएं के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

14 फरवरी को नासिक में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक तेंदुए और बिल्ली को एक कुएं से सुरक्षित निकाला गया।