भारत और विश्व इतिहास में 16 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

history
History : भारतीय और विश्व इतिहास में 15 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली  (वार्ता) भारत और विश्व इतिहास में 16 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1745- मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म।

1896- हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म।

1914- लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।

1918- लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1944- हिन्दी सिनेमा के पितामाह साहब फाल्के दादा का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन।

1959- राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।

1969- मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।

1982- काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

1987-पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने वाली मिसाइल को भारतीय नौसेना से शामिल किया गया।

2001- फिलिपींस की राजधानी मनीला में जूतों के अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन।

2005- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई अन्तरराष्ट्रीय संधि, क्योटो करार लागू किया गया।

2013- पाकिस्तान के हजारा इलाके के बम विस्फोट में 84 लोगों की मौत और 190 घायल हुए।

2016- संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।

संजय
वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here