रायपुर | सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का संचालन विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 मे रायपुर जिले के कुछ विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर गलत बैंक खाता नम्बर, गलत आई.एफ.एस.सी. कोड अंकित करने तथा बैंक खाता नम्बर अस्थाई रूप से बंद होने इत्यादि कारणों से छात्रवृत्ति का भुगतान असफल हो गया है। ऐसे विद्यार्थियों को दूरभाष पर मैसेज एवं ईमेल के माध्यम से सूचना प्रदाय की गई है,किन्तु आज तक विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर त्रुटि का सुधार नही किया गया है।
वर्ष 2021-22 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति असफल भुगतान वाले विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित किया गया है।
रायपुर; 11 सितंबर। chhattisgarh grah nirman mandal : निर्माण कार्यों में तकनीकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से समझौते पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना...
रायपुर, 11 सितंबर: Chhattisgarh mein Bhumi Upyog Niyamon me bada badlav: छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं...