इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरु होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आज दोपहर 12 बजे से बेंगलुरु में IPL का सबसे बड़ा बाजार सज जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी। ऑक्शन का आयोजन 2 दिन यानी 12 और 13 फरवरी को होना है जिसमें सबसे पहले बड़े नामों पर बोली लगेगी।
The Stage is set 🤩🤩
Just under an hour away from the #TATAIPLAuction 2022 😎👌🏻 pic.twitter.com/RyvrLvyG2j
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास रकम
- पंजाब किंग्स : 72 करोड़ रुपये
- सनराइजर्स हैदराबाद : 68 करोड़ रुपये
- राजस्थान रायल्स : 62 करोड़ रुपये
- लखनऊ सुपर जाएंट्स : 59 करोड़ रुपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : 57 करोड़ रुपये
- गुजरात टाइटंस : 52 करोड़ रुपये
- कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़ रुपये
- मुंबई इंडियंस : 48 करोड़ रुपये
- चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़ रुपये
- दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़ रुपये