इंदौर में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 टेकऑफ से पहले रोकी गई; 5 घंटे विमान में ही बैठे रहे 163 यात्री

0
119
Indore Air India flight 2750
Indore Air India flight 2750

इंदौर; 5 नवंबर । Indore Air India flight 2750 : इंदौर से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 बुधवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोक दी गई।

Table of Contents

पायलट को फायर इंडिकेशन अलार्म मिला

Indore Air India flight 2750 : पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद ATC ने विमान को वहीं रोकने के निर्देश दिए। फ्लाइट को शाम 7:50 बजे उड़ान भरना थी, लेकिन 163 यात्री विमान के अंदर ही बैठे थे। जांच के बाद विमान ने रात 11.41 मुंबई के उड़ान भरी।

कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी

Indore Air India flight 2750 : यात्रियों का कहना था कि वे लगातार एअर इंडिया से संपर्क कर रहे थे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। एक यात्री के परिवार ने शिकायत सिविल एविएशन मंत्रालय के DG फैज अहमद किदवई तक भेजी है।

Indore Air India flight 2750 : यह फ्लाइट भी इंदौर से लेट उड़ी

  • इंदौर बेंगलुरु फ्लाइट 6E701, यह फ्लाइट सुबह 7.10 बजे रवाना होती है। 8 बजे रवाना हुई।
  • इंदौर शारजहां फ्लाइट IX255, यह फ्लाइट सुबह 11 बजे रवाना होती है। 12 बजे रवाना हुई।
  • इंदौर मुंबई फ्लाइट 6E263, यह फ्लाइट सुबह 1.10 बजे रवाना होती है। दोपहर 2.10 बजे बाद रवाना हुई।
  • इंदौर पुणे फ्लाइट 6E6192, यह फ्लाइट सुबह 11.45 बजे रवाना होती है। दोपहर 3.15 बजे बाद रवाना हुई।
  • इंदौर गोवा फ्लाइट 6E6219, यह फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होती है। दोपहर 3.10 बजे बाद रवाना हुई।
  • इंदौर चेन्नई फ्लाइट 6E995, यह फ्लाइट दोपहर 3.40 बजे रवाना होती है। शाम 5.45 बजे बाद रवाना हुई।
  • इंदौर रायपुर फ्लाइट 6E813, यह फ्लाइट शाम 5 बजे रवाना होती है। शाम 7.10 बजे बाद रवाना हुई।

Read More :  पहले चरण में 121 सीटों के पर होगी वोटिंग, 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार