ICC World Cup 2023 : फुल शिड्यूल क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के हर मैच की डिटेल; डेट, वेन्‍यू,

World Cup
ICC World Cup 2023 : फुल शिड्यूल क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के हर मैच की डिटेल; डेट, वेन्‍यू,

BY कुलदीप शुक्ला | ICC World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 5 अक्‍टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक भारत के 10 भारतीय सिटी में 48 मैच अलग अलग स्‍टेडियम परखेले जाएंगे. क्रिकेट वर्ल्‍ड कप एक सप्ताह के अंतराल में शुरू होने जा रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मेन्स वर्ल्‍ड कप 2023 का आयोजन यह ऐसा पहला वर्ल्‍ड कप है, जिसका पूरा आयोजन भारत में होगा. इसके पहले 2011, 1996 और 1987 में क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का आयोजन भारत में हो चुका है, लेकिन तब भारत के अलावा एशिया के दूसरे क्रिकेट खेलने वाले देश भी मेजबान बने थे. वर्ल्‍ड कप 2023 के ठीक पहले टीम इंडिया ने एशिया कप पर कब्जा जमाया है. टूर्नामेंट में दोनों बड़े एशियन प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और श्रीलंका को बड़ी मात देने के बाद वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा है.

इस वर्ल्‍ड कप में ये टीमें ले रही हैं हिस्‍सा

इस वर्ल्‍ड कप में कुल 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्‍यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड शामिल हैं. हालांकि इस बार वेस्‍टइंडीज टूर्नामेंट नहीं खेल रही है. वह पहले 2 वर्ल्‍ड कप की चैंपियन रही है. लेकिन 1979 के बाद वेस्‍टइंडीज कभी भी यह खिताब नहीं जीत पाई. 2023 में टीम के लिए बड़ा झटका यह रहा कि वह क्‍वालिफाई ही नहीं कर सकी. आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 के शिड्यूल के अनुसार मैच 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहे हैं और फाइनल 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का सबसे अहम मैच 15 अक्टूबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला वर्ल्‍ड कप है जहा वेस्‍टइंडीज टीम नहीं खेल रही है.

वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी है. टूर्नामेंट के सभी मैच में वहीं मैदान में टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आएंगे. रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के अंतिम 15 खिलाडियों की लिस्ट में हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है.

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स.

न्यूजीलैंड टीम :​​ केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, म‍िशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क.

पाकिस्तान की टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

नीदरलैंड्स की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन.

Full Schedule : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 समय सारणी

मैच की तारीख ICC WC 2023 फिक्स्चर स्टेडियम का नाम
5 अक्टूबर 2023 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद
6 अक्टूबर 2023 पाक बनाम क्वालीफायर 1 हैदराबाद
7 अक्टूबर 2023 बैन बनाम एएफजी धर्मशाला
7 अक्टूबर 2023 एसए बनाम क्वालीफायर 2 दिल्ली
8 अक्टूबर 2023 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
9 अक्टूबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1 हैदराबाद
10 अक्टूबर 2023 इंग्लैंड बनाम बैन धर्मशाला
11 अक्टूबर 2023 आईएनडी बनाम एएफजी दिल्ली
12 अक्टूबर 2023 PAK बनाम क्वालीफायर 2 हैदराबाद
13 अक्टूबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका लखनऊ
14 अक्टूबर 2023 इंग्लैंड बनाम एएफजी दिल्ली
14 अक्टूबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम बैन चेन्नई
15 अक्टूबर 2023 भारत बनाम पाकिस्तान  अहमदाबाद
16 अक्टूबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2 लखनऊ
17 अक्टूबर 2023 एसए बनाम क्वालीफायर 1 धर्मशाला
18 अक्टूबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम एएफजी चेन्नई
19 अक्टूबर 2023 IND बनाम BAN पुणे
20 अक्टूबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक बेंगलुरु
21 अक्टूबर 2023 इंग्लैंड बनाम एसए मुंबई
21 अक्टूबर 2023 क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 लखनऊ
22 अक्टूबर 2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
23 अक्टूबर 2023 पाक बनाम एएफजी चेन्नई
24 अक्टूबर 2023 एसए बनाम बैन मुंबई
25 अक्टूबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1 दिल्ली
26 अक्टूबर 2023 इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2 बेंगलुरु
27 अक्टूबर 2023 पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
28 अक्टूबर 2023 क्वालीफायर 1 बनाम बैन कोलकाता
28 अक्टूबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्टूबर 2023 भारत बनाम इंग्लैंड लखनऊ
30 अक्टूबर 2023 एएफजी बनाम क्वालीफायर 2 पुणे
31 अक्टूबर 2023 PAK बनाम BAN कोलकाता
01 नवंबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पुणे
02 नवंबर 2023 आईएनडी बनाम क्वालीफायर 2 मुंबई
03 नवंबर 2023 क्वालीफायर 1 बनाम एएफजी लखनऊ
04 नवंबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद
04 नवंबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम पाक बेंगलुरु
05 नवंबर 2023 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
06 नवंबर 2023 BAN बनाम क्वालीफायर 2 दिल्ली
07 नवंबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी मुंबई
08 नवंबर 2023 इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1 पुणे
09 नवंबर 2023 न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2 बेंगलुरु
10 नवंबर 2023 एसए बनाम एएफजी अहमदाबाद
11 नवंबर 2023 आईएनडी बनाम क्वालीफायर 1 बेंगलुरु
12 नवंबर 2023 इंग्लैंड बनाम पाक कोलकाता
12 नवंबर 2023 ऑस्ट्रेलिया बनाम बैन पुणे
15 नवंबर 2023 सेमीफ़ाइनल 1 मुंबई
16 नवंबर 2023 सेमीफाइनल 2 कोलकाता
19 नवंबर 2023 फाइनल अहमदाबाद

 

श्रीलंका की टीम : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक.

अफगानिस्तान की टीम- हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमतुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल, रियाज हसन, अब्दुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक. रिजर्व प्लेयर्स- गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक.

बांग्लादेश की  टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (उपकप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तंजीद हसन तमीम और महमूदुल्लाह रियाद.

स्‍टेडियम

कुल मिलाकर, 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान 10 भारतीय सिटी में 48 मैच खेले जाएंगे. स्‍टेडियम में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, ईडन गार्डेन क्रिकेट स्‍टेडियम कोलकाता, धर्मशाला, नई दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here