एचएमटी लिमिटेड में निकली भर्ती, डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर 27 अप्रैल तक आवेदन

0
4
hmt limited bharti 
hmt limited bharti 

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। hmt limited bharti  : हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 01, ऑफिसर (अकाउंट्स) के 02, ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) के 01 और ऑफिसर (लीगल) के 01 पद शामिल हैं।

Table of Contents

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू

hmt limited bharti  :  एचएमटी लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट या उससे पहले तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक

hmt limited bharti  :  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) और ऑफिसर (अकाउंट्स) के पदों के लिए कंप्यूटर दक्षता के साथ सीए/सीएमए/आईसीडब्ल्यूए; ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए एसीएस के साथ ग्रेजुएशन/योग्य कंपनी सेक्रेटरी (आईसीएसआई सदस्यता); और ऑफिसर (लीगल) के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।

कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर कौशल में दक्षता

hmt limited bharti  :  इसी के साथ सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर कौशल में दक्षता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

hmt limited bharti  :  योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू/वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी), योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची, मेडिकल परीक्षा आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 16,400 से 46,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एचएमटी की आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर आवेदन

hmt limited bharti  :  आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें

hmt limited bharti  : मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘सहायक महाप्रबंधक (सीएचआर), एचएमटी लिमिटेड, कॉर्पोरेट मुख्यालय, नंबर- 59, एचएमटी भवन, बेल्लारी रोड, बेंगलुरु – 560 032।’ पते पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले डाक कर दें। –आईएएनएस डीके/डीकेपी


Read More :  स्वस्थ लिवर के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव, अपनाएं आयुर्वेदिक डाइट और माइंडफुल ईटिंग


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)