हेमा मालिनी के 60 साल के फिल्मी सफर के जश्न में साथ नजर आए जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और राकेश रोशन

0
6
hema malini ke 60 sal ke filmi safar
hema malini ke 60 sal ke filmi safar

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। hema malini ke 60 sal ke filmi safar : हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के फिल्मी करियर के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस खास मौके पर अभिनेता जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन ने एक साथ मंच पर आकर पुरानी यादों को ताजा किया। समारोह में जितेंद्र और राकेश रोशन साथ पहुंचे।

Table of Contents

हेमा मालिनी के छह दशक लंबे फिल्मी सफर 

hema malini ke 60 sal ke filmi safar : कुछ देर बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तीनों कलाकारों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और कैमरों के सामने साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हेमा मालिनी के छह दशक लंबे फिल्मी सफर के सम्मान में आयोजित इस समारोह में हिंदी फिल्म उद्योग की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

hema malini ke 60 sal ke filmi safar : कार्यक्रम में हेमा मालिनी की यादगार फिल्मों पर आधारित एक विशेष संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘मांग भरो सजना’ ‘जानी दोस्त’, होशियार’ और ‘आग और शोला’ प्रमुख हैं। वहीं, तीनों कलाकारों का हेमा मालिनी के साथ भी लंबा फिल्मी जुड़ाव रहा है।

जितेंद्र, शत्रुघ्न और राकेश रोशन संग हिट रहीं हेमा मालिनी की जोड़ी

hema malini ke 60 sal ke filmi safar : जितेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ ‘खुशबू’, ‘किनारा’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘हम तेरे आशिक हैं’ और ‘गहरी चाल’ जैसी फिल्मों में काम किया। शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी की जोड़ी ‘क्रांति’, ‘नसीब’, ‘बगावत’ और ‘हम से ना टकराना’ जैसी फिल्मों में नजर आई। वहीं राकेश रोशन ने हेमा मालिनी के साथ ‘आंखों-आंखों में’, ‘खानदान’ और ‘एक कुँवारी एक कुँवारा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

हेमा मालिनी ने फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अभिनय करियर की शुरुआत

hema malini ke 60 sal ke filmi safar : गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने वर्ष 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनके 60 साल के इस शानदार फिल्मी सफर को सम्मानित करने के लिए यह विशेष समारोह आयोजित किया गया। –आईएएनएस एसएके/एएस


Read More : पीयूष गोयल ने एमपी लीड फेलो को नवाचार अपनाने और विकसित भारत में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस  समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)