नई दिल्ली, 20 जून । GTA 6 : रॉकस्टार गेम्स की लोकप्रिय ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) सीरीज का नया गेम GTA 6 इस साल का सबसे चर्चित गेम लॉन्च माना जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि 25 जून से गेम के प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।
दुनिया के सबसे महंगे गेम की प्री-बुकिंग
GTA 6 : हालांकि, गेम की कई जानकारियां अभी भी सामने आनी बाकी हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि GTA 6 अब तक का सबसे महंगा वीडियो गेम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में 1 अरब डॉलर (करीब 8,600 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च किया गया है।
दो बार टलने के बाद अब 19 नवंबर को होगी रिलीज़
GTA 6 : रॉकस्टार ने फिलहाल 19 नवंबर को गेम की रिलीज़ डेट तय की है। इससे पहले गेम की लॉन्चिंग दो बार टाली जा चुकी है। पहले इसे 2025 में और फिर मई 2026 में रिलीज़ किया जाना था। रिलीज़ में देरी को लेकर रॉकस्टार ने कहा था कि गेम को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की उम्मीदों पर खरा उतारने के लिए टीम को अतिरिक्त समय की जरूरत थी। कंपनी का कहना है कि वह गेम को पूरी तरह तैयार और बेहतरीन अनुभव के साथ लॉन्च करना चाहती है।
मेन सीरीज़ का छठा गेम PlayStation 5 रिलीज़ होगा
GTA 6 : मेन सीरीज़ का छठा गेम PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज़ होगा। फिलहाल कंपनी ने PC और Nintendo Switch 2 वर्जन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। 25 जून से गेम के प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। हालांकि, रॉकस्टार और उसकी पैरेंट कंपनी Take-Two ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह दुनिया का पहला 100 डॉलर (करीब 8,500 रुपये) कीमत वाला गेम हो सकता है।
GTA 6 में पहली बार महिला किरदार
GTA 6 : में पहली बार लूसिया नाम की महिला मुख्य किरदार होगी। उसके साथ जेसन दूसरा प्लेएबल कैरेक्टर होगा। गेम की कहानी दोनों के अपराध और रोमांच से भरे सफर पर आधारित होगी, जिसकी तुलना मशहूर अपराधी जोड़ी ‘बोनी और क्लाइड’ से की जा रही है।
कहानी लियोनिडा नाम के काल्पनिक राज्य में दिखाई
GTA 6 : इस बार गेम की कहानी लियोनिडा नाम के काल्पनिक राज्य में दिखाई जाएगी, जो अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित है। वहीं, फैंस के पसंदीदा शहर वाइस सिटी की भी वापसी होगी, जिसे नए अंदाज में दिखाया जाएगा।रॉकस्टार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि GTA Online का नया वर्जन गेम के साथ ही लॉन्च होगा या बाद में आएगा। GTA 6 को बनाने में 1 अरब डॉलर (करीब 8,600 करोड़ रुपये)
रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित GTA 6 रिलीज़ से पहले ही दुनिया भर में सुर्खियों
रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित GTA 6 रिलीज़ से पहले ही दुनिया भर में सुर्खियों में है। गेम के विकास के दौरान कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कुछ महीने पहले टीनएज हैकर्स ने रॉकस्टार के सिस्टम में सेंध लगाकर गेम के वीडियो और तस्वीरें लीक कर दी थीं। इसके अलावा, कंपनी पर कुछ पूर्व कर्मचारियों ने श्रमिक यूनियन से जुड़े विवादों के आरोप भी लगाए।
GTA दुनिया की सबसे सफल और ज्यादा कमाई करने वाली गेम
इन चुनौतियों के बावजूद रॉकस्टार की टीम नवंबर में तय रिलीज़ के लिए तेजी से काम कर रही है। दरअसल, GTA दुनिया की सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गेम फ्रेंचाइज़ी में से एक है। इसका पिछला गेम GTA 5 अब तक 23 करोड़ (230 मिलियन) से ज्यादा कॉपी बेच चुका है और कंपनी को अरबों डॉलर की कमाई करा चुका है। GTA सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका ओपन-वर्ल्ड गेमप्ले है, जिसमें खिलाड़ी अपनी पसंद से पूरे शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं और कई तरह के मिशन पूरे कर सकते हैं।
GTA सीरीज ने गेमिंग की तकनीक को नई ऊंचाई दी
वीडियो गेम विशेषज्ञ विक हुड के मुताबिक, GTA सीरीज ने हर नए संस्करण के साथ गेमिंग की तकनीक और अनुभव को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि GTA Online ने आधुनिक ऑनलाइन गेमिंग मॉडल को लोकप्रिय बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही, यह सीरीज समाज, राजनीति, मनोरंजन और पॉप कल्चर पर अपने व्यंग्य के लिए भी जानी जाती है।
छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
GTA 6 से लोगों की उम्मीदें बेहद ऊंची हैं। यही वजह है कि गेम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। अब तक जारी GTA 6 के दोनों ट्रेलरों को मिलाकर 44.7 करोड़ (447 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है।
Read More : नोएडा तस्करी का बड़ा खुलासा, 4.5 लाख रुपए कीमत का 21 किलो से अधिक गांजा बरामद
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















