गणितज्ञ रामानुजन की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने कहा- राष्ट्र के प्रति योगदान अमूल्य

0
5
ganitgy ramanujan
ganitgy ramanujan

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ganitgy ramanujan : अपनी असाधारण योग्यता से गणित के क्षेत्र को नया आयाम देने वाले महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी श्रीनिवास अयंगर रामानुजन को श्रद्धांजलि दी।

Table of Contents

‘संख्याओं के जादूगर’ रामानुजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

ganitgy ramanujan :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्वविख्यात गणितज्ञ, अद्भुत प्रतिभा के धनी, ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति आपका अमूल्य योगदान ज्ञान-जगत के पथ को सदैव आलोकित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को नवाचार व शोध के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।”

आज भी विज्ञान और गणित के क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं

ganitgy ramanujan :  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने वाले महान गणितज्ञ व ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी विलक्षण प्रतिभा और अद्भुत गणितीय खोजें आज भी विज्ञान और गणित के क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं। उनका जीवन हमारे युवाओं को जिज्ञासा, शोध और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गणितज्ञ रामानुजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ganitgy ramanujan :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, “गणित के क्षेत्र में 3,500 से अधिक नए सूत्र और सिद्धांत देने वाले रामानुजन का योगदान सदैव प्रतिभावान विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

गणित के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान

ganitgy ramanujan :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते हुए कहा कि अद्भुत प्रतिभा, विलक्षण चिंतन और गणित के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान ने भारत का नाम विश्वभर में गौरवान्वित किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “उनका जीवन समर्पण, जिज्ञासा और असाधारण उपलब्धियों का प्रेरक उदाहरण है, जो आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि दी

ganitgy ramanujan :  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उन्होंने केवल गणित नहीं किया, बल्कि संख्याओं को एक नई भाषा दी-ऐसी भाषा, जिसे आज भी दुनिया समझने की कोशिश कर रही है। रामानुजन का जीवन इस बात का प्रतीक है कि असली प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।

ganitgy ramanujan : मंत्री सिरसा ने रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आज उनके विचार हमें प्रेरित करते हैं कि सीमाओं से आगे बढ़कर कुछ असाधारण करने का साहस रखें।” दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अपनी अद्भुत प्रतिभा और शोध से आपने गणित की दुनिया को नई दिशा दी। सीमित संसाधनों के बावजूद आपके ज्ञान और समर्पण ने यह सिद्ध किया कि सच्ची लगन किसी भी बाधा से बड़ी होती है।” –आईएएनएस डीसीएच/


Read Moreपश्चिम बंगाल में भाजपा को 180 सीटें मिलेंगी: राजू बिस्टा


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)