द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक पाण्डेय को ईशा देओल के हाथो सम्मानित

अशोक पाण्डेय
द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक पाण्डेय को ईशा देओल के हाथो सम्मानित

बिलासपुर | द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक पाण्डेय को ग्लैम इंडिया इवेंट्स की ओर से दिल्ली के ताज होटल में आयोजित अवार्ड समारोह में फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती ईशा देओल के हाथो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जहा भोजपुरी फिल्म एवं फिल्म जगत की अनेक हस्तिया मौजूद थी।

अशोक पाण्डेय का शिक्षा के क्षेत्र में जाना माना नाम है इनके द्वारा द्रोणा कॉलेज, द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल एवं द्रोणा मेकअप एकेडमी वर्तमान में संचालित है । इसके साथ ही द्रोणा इंटरनेशनल मेकअप एकेडमी को देश के सर्वश्रेष्ठ मेकअप एकेडमी के सम्मान से सम्मानित किया गया। पाण्डेय गरीबो को शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत न्यूनतम शुल्क में शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है पाण्डेय 20 वर्षो से इन सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here