Dr. Raman Singh : डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

डॉ रमन सिंह
डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा है। सर्व सम्मति से उनका अध्यक्ष पद पर चुना जाना भी तय है।

विधानसभा के संवैधानिक पद पर आसीन होने के बाद वो राजनीतिक पदों पर नहीं रह सकते थे, लिहाजा उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। 2018 में चुनाव हारने के बाद से ही वो संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे।

Read More : MP : कांग्रेस में नया चेहरा पटवारी अध्यक्ष, सिंघार नेता प्रतिपक्ष

डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट में लिखा

आज जब @BJP4CGState  ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है तब 5 वर्षों तक @BJP4India  के उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने के उपरांत आज मैंने इस पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया है। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष नेताओं का आभारी रहूँगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here