Diwali 2021 : दिवाली में एक ही राशि पर 4 ग्रहों की युक्ति, दुर्लभ योग, देखें शुभ मुहूर्त

 

दीपों की दिवाली इस बार 4 नवंबर को मनाई जाएगी। इस शुभ त्योहार पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही घर में चारों ओर दीपक लगाकर उनके आगमन का स्वागत किया जाता है। इस बार लक्ष्मी पूजन के मौके पर चार ग्रह एक ही राशि में होंगे, जिसके कारण इन्हें काफी दुर्लभ माना जा रहा है।

दिवाली में एक ही राशि पर 4 ग्रहों की युक्ति

दिवाली में शुभ योग
तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगा और 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें सूर्य ग्रहों का राजा है। इसके कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा। तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा। यह 2 नवंबर 2021 की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 04 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषों के अनुसार बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है। यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1 बजकर 13 मिनट बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार मंगल ग्रहों का सेनापति है।

तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है।

दिवाली 2021 का शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ:    4 नवंबर 2021 को सुबह 6 बजकर 3 मिनट से।
  • अमावस्या तिथि समाप्त:    5 नवंबर 2021 को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक।
  • आयुष्मान योग :             4 नवंबर सुबह 11 बजकर 10  मिनट से 5 नवंबर 7 बजकर 12  मिनट कर
  • लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त:  शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक।
पंचांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here