मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक हुए स्नैचिंग का शिकार

0
1
Dharamlal Kaushik
Dharamlal Kaushik

रायपुर, 18 मई । Dharamlal Kaushik : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सोमवार सुबह ऐसी खबर सामने आई, जिसने न सिर्फ आम लोगों बल्कि सत्ता के गलियारों में भी हलचल मचा दी। हाई अलर्ट, वीआईपी मूवमेंट और कमिश्नरेट पुलिसिंग के तमाम दावों के बीच शहर के बीचों-बीच हुई एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की परतें उधेड़ दीं।

Table of Contents

धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए बदमाश 

Dharamlal Kaushik : घटना के केंद्र में रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, जो रोज की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक पर सवार बदमाश उनके करीब आया और पलक झपकते ही उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। इस पूरी घटना के समय धरमलाल कौशिक अकेले थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

वरिष्ठ नेता खुलेआम स्नैचिंग का शिकार

Dharamlal Kaushik : यह वारदात ऐसे वक्त हुए है जब राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते शहर में अतिरिक्त अलर्ट भी था। इसके बावजूद एक वरिष्ठ नेता का खुलेआम स्नैचिंग का शिकार होना पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

आरोपी को तलाश रही पुलिस

Dharamlal Kaushik : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में बाइक सवार आरोपी के फरार होने की पुष्टि हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी के आधार पर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजधानी में बढ़ती मोबाइल स्नैचिंग की घटना

Dharamlal Kaushik : राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, वहीं यह घटना राजधानी में बढ़ती मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर भी चिंता बढ़ा रही है।


Read Moreछत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में रिटायर्ड ias अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत