Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, PM मोदी सहित अन्य उद्योगपति ने जताया दुःख

नई दिल्ली,

भारत के नामी उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे कि पालघर के पास एक सड़क हादसे में जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, उनके साथ गाड़ी में 4 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह टाटा संस के चेयरमैन के पद पर भी रह चुके थे।

अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे साइरस मिस्त्री
मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हादसा दोपहर सवा तीन बजे के करीब हुआ। मिस्त्री मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी के ऊपर बने एक ब्रिज पर हुआ। यह दुर्घटना का ही मामला लग रहा है।’ मिस्त्री के साथ सफर कर रहे अन्य दो लोग जख्मी हैं। इनमें ड्राइवर भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मिस्त्री अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि साइरस मिस्त्री के असमय निधन से हतप्रभ हूं। वह एक होनहार उद्योगपति थे जो भारत की आर्थिक नीति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और उद्योग की दुनिया की लिए बड़ी क्षति है। उनके मित्रों और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here