जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रवक्ता उमेश यदु ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर |  कांग्रेस पार्टी की कर्मठ नेत्री एवं दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव का निधन हो गया है। उनके निधन पर यादव ठेठवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव प्रवक्ता उमेश यदु ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘ दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की मिलनसार और कर्मठ नेत्री, यादव ठेठवार समाज की गौरव श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव का निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित ’की उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here