Collector : डॉ भुरे ने ली बैठक राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Collector
Collector : डॉ भुरे ने नगर निगम की ली बैठक राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान

रायपुर / Collector : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कल 12 दिसंबर से रायपुर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट से लेकर गौरव पथ और साइंस कॉलेज मैदान तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाईट स्वीपिंग मशीन द्वारा सड़को की सफाई की जाएगी। साथ ही डिवाईडरों की भी धुलाई की जाएगी।

Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सपथ ग्रहण के लिए हजारों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों मे महापुरूषों की मूर्तियों की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही सड़क में विचरण करने वाले मवेशियों को हटाकर संबंधित स्थान पर पहुंचाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शहर में कचरे का जमाव ना हो इसे नगर निगम टीम द्वारा निरंतर उठाव किया जाए।

Collector : डॉ भुरे ने नगर निगम की ली बैठक राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान
राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान

कलेक्टर ने कहा कि यह सफाई अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा और नगर निगम के अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here