नंदी हॉल में सीएम योगी ने लगाया ध्यान…. इंदौर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि राम राज्य देश की आदर्श राजकीय व्यवस्था

सीएम योगी
नंदी हॉल में सीएम योगी ने लगाया ध्यान.... इंदौर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि राम राज्य देश की आदर्श राजकीय व्यवस्था

इंदौर | देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि राजा भ्रष्ट होगा, दुराचारी होगा तो राज्य में भी अन्याय, भ्रष्टाचार के गंदे नाले बहते है। राम राज्य देश की आदर्श राजकीय व्यवस्था है। इस व्यवस्था में अंतिम व्यक्ति की उन्नति की बात होती है।

भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन
इंदौर पहुंचे सीएम आदित्यनाथ योगी ने नाथ मंदिर के कार्यक्रम में सनातन को कोसने वालों की जमकर खिंचाई की। योगी ने कहा भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी 20 में कहा मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं। यही सनातन के संस्कार हैं। उन्हें जय श्री राम कहने में, गौ माता की पूजा करने में गर्व महसूस होता है। दूसरी और कई लोग भारत में ही ऐसे हैं जो सनातन को कोसते हैं। ऐसा सनातन से ही हो रहा है। भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने भी कहा था कि ईश्वर नहीं हैं। सभी को याद है उनका क्या हश्र हुआ। रावण और कंस ने भी यही गलती की। जो इन राक्षसों के साथ हुआ वही सनातन को कोसने वालों के साथ भी होगा। कई आक्रांता आए और गए लेकिन सनातन धर्म हमेशा चमकता रहा। सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। यह सब याद रख लें। योगी ने एक प्रमुख बात और कही कि भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन धर्म है और अब यह बात सभी को मनाना होगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।  उज्जैन से वे हेलीकॉप्टर से इंदौर विमानतल पहुंचे थे। उनके अगवानी मंत्री तुलसी सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की।

भर्तृहरि गुफा पहुंचे योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद भर्तृहरि गुफा पहुंचे, जहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल पर भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ गुरु गौरक्षनाथजी महाराज, राज भर्तृहरिजी, गोपीचंदजी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे।

cm yogi

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से योगी ने की भेंट
भर्तृहरि गुफा जाने के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से भेंट करने अखाड़े पहुंचे, जहां महंत विनीत गिरी ने आत्मीयता के साथ योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।

cm yogi nadi hal

नंदी हॉल में सीएम योगी ने लगाया ध्यान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, लेकिन इसके पूर्व वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और पंडित संजय शर्मा के द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन और अभिषेक करवाया गया। बाबा महाकाल कि गर्भगृह में पूजा अर्चना के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया, जिसके बाद उन्हें कमल के फूल रुद्राक्ष, मखाने की माला और वस्त्र अर्पित किए। इसके बाद बाबा महाकाल को नैवेद्य लगाकर आरती की।

योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं, इसीलिए गर्भगृह में उनके द्वारा की गई पूजा अर्चना कुछ विशेष रही, जिसमें बाबा महाकाल को अर्पित की गई सामग्री दूध, दही, पंचामृत भी भर्तृहरि गुफा से लाया गया था। इस दौरान उनके साथ भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ओर वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ महाराज भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here