मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से किया संवाद; सुखपुरी में बनेगा इंडस्ट्रियल हब

0
2
CM Yadav
CM Yadav

भोपाल 6 मई । CM Yadav : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुरहानपुर स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित “उद्यमी संवाद” कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम परिसर में लगाए गए उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों और नवाचारों की जानकारी ली।

Table of Contents

प्रदेश में उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा

CM Yadav : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने प्रदेश में उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट तथा बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस विशेष रूप से उपस्थित थीं।

प्रदेश में उद्योगों के लिए नई संभावनाओं का “केनवास” तैयार

CM Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई संभावनाओं का “केनवास” तैयार हो चुका है और राज्य सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं व नीतियों के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि नवउद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था मजबूत 

CM Yadav : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। दक्षिण के द्वार के नाम से प्रसिद्ध बुरहानपुर, प्रदेश के विकास का द्वार है। बुरहानपुर में उद्यम और परिश्रम के संस्कार हैं, जिले के लोगों के हुनर बहुमुखी हैं। कृषि से लेकर उद्योगों तक सभी क्षेत्रों में बुरहानपुर में गतिशीलता का वातावरण है।

CM Yadav : सीएम यादव ने कहा कि राज्य सरकार बुरहानपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार स्थानीय उद्योग जगत के साथ विश्वास, सहयोग और साझेदारी के आधार पर जिले की क्षमता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने घोषणा की कि बुरहानपुर के सुखपुरी क्षेत्र को इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा तथा औद्योगिक क्षेत्र रेहटा में नया मार्ग भी बनाया जाएगा।

व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन से संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

CM Yadav :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 24×7 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य तेजी से उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसी लक्ष्य के तहत वर्ष 2025 को “उद्योग और रोजगार वर्ष” के रूप में मनाया गया।

CM Yadav : मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। मंत्रिपरिषद ने 5 मई 2026 को राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड और जिला स्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि विकास गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विकास समितियां गठित की गई हैं।

CM Yadav : डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को औद्योगिक अधोसंरचना का मजबूत केंद्र बनाना है, ताकि विश्व स्तर पर सामग्री सप्लाई करने वाले उद्योग देश और मध्यप्रदेश से संचालित हों।

पुराने कानून खत्म कर औद्योगिक विकास के नए नियम बनाये

CM Yadav : सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए उद्योग-मित्र नीतियां बनाई हैं। निरर्थक कानूनों को समाप्त कर नए नियम लागू किए गए हैं, जिससे उद्योगों के लिए नए अवसर और रास्ते खुले हैं। उन्होंने बताया कि उद्यमियों से संवाद के बाद तुअर दाल पर लगने वाला टैक्स समाप्त किया गया है तथा अब कपास को लेकर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है।

CM Yadav : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष को “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” के रूप में मनाया गया था, जबकि वर्तमान में “कृषक कल्याण वर्ष” के तहत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर क्षेत्र कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा केले और कपास के बिना बुरहानपुर की पहचान अधूरी है।

डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ताप्ती मैया की कृपा से बुरहानपुर उद्योग और कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता रहेगा।

CM Yadav : भारत आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व में बना रहा है अपना स्थान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कम समय और सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने वाला ही सफल उद्यमी होता है। उन्होंने कहा कि देश का हर नगर और प्रदेश उद्यमिता के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रहा है।

CM Yadav : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद भारत ने आर्थिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। जनधन खातों के माध्यम से लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाने से देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है।

CM Yadav : डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार भी बिचौलियों को हटाकर हर व्यक्ति और उद्यमी तक सीधे लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारत की उद्यमिता और स्वावलंबन की तुलना फीनिक्स पक्षी से करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत दोबारा उठकर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है और इसकी ताकत देश के उद्यमी हैं।

CM Yadav : निमाड़ उद्यमिता के क्षेत्र में बनाएगा अपनी विशेष पहचान

CM Yadav ने कहा कि Burhanpur में MSME उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2022-23 में जहां उपलब्धि 436.11 करोड़ रुपये थी, वहीं वर्तमान में यह बढ़कर 802 करोड़ रुपये पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि बुरहानपुर के उद्यमियों की क्षमता और मेहनत को दर्शाती है।

CM Yadav : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है तथा हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि निमाड़ क्षेत्र उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

CM Yadav : बुरहानपुर में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश

जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि Burhanpur में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में आयोजित क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। साथ ही कृषक कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास गतिविधियों को भी गति दी जा रही है।

CM Yadav : कार्यक्रम को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू दादू ने भी संबोधित किया। उद्यमी संवाद में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौलि शुक्ला, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित थे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने बुरहानपुर के उद्योग, निवेश और रोजगार संबंधी जानकारी दी।


Read Moreमुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल