छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के नापाक इरादों से जवान घायल.. प्रेशर बम की चपेट में आया सुरक्षा बल का जवान

nax
Chhattisgarh: Jawan injured due to nefarious intentions of Naxalites .. Security force jawan came in the grip of pressure bomb

बीजापुर/  छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की है। प्रेशर बम की चपेट में आने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुरूष गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से दंतेवाड़ा डीआरजी का आरक्षक अजय मंडावी घायल हो गया है।

घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के पुषनार की है। जानकारी के अनुसार, जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here