छत्तीसगढ़ : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

chhattisgarh eow ki badi karravai
chhattisgarh eow ki badi karravai

रायपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। chhattisgarh eow ki badi karravai : छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Table of Contents

वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ

chhattisgarh eow ki badi karravai : जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित कोयला लेवी घोटाले और कस्टम मिलिंग प्रकरण से जुड़े मामलों में की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल लंबे समय से विवेचना की प्रक्रिया से दूर चल रहे थे। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, कोयला लेवी मामले में उनकी कथित भूमिका, विभिन्न लोगों से संपर्क और वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ

chhattisgarh eow ki badi karravai : बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। जांच एजेंसी उन आरोपों की भी पड़ताल कर रही है, जिनमें जब्त की गई एक डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपए की एंट्रियां मिलने का दावा किया गया है। इस संबंध में भी रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ईओडब्ल्यू शराब और धान से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी

chhattisgarh eow ki badi karravai : सूत्रों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू शराब और धान से जुड़े मामलों में भी उनसे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन मामलों में कथित तौर पर करोड़ों रुपए कांग्रेस भवन तक पहुंचने के जो तथ्य सामने आए हैं, उनमें कितनी सच्चाई है।

रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ की थी

chhattisgarh eow ki badi karravai : इससे पहले ईओडब्ल्यू ने पिछले दो दिनों के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य जानकारियां जांच एजेंसी के हाथ लगी हैं। पूछताछ के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, डिजिटल सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा

chhattisgarh eow ki badi karravai : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग मामलों की जांच लंबे समय से विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को इस जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। –आईएएनएस एएमटी/एबीएम


Read Moreमाता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर असर नहीं


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)