छठ गीत : प्रियंका सिंह, माही श्रीवास्तव का ‘पुरइन के पात पर उगेलेन सुरज देव’ रिलीज

छठ गीत
छठ गीत : प्रियंका सिंह, माही श्रीवास्तव का 'पुरइन के पात पर उगेलेन सुरज देव' रिलीज

मुंबई, | गायिका प्रियंका सिंह, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का छठ गीत ‘पुरइन के पात पर उगेलेन सुरज देव’ रिलीज हो गया है। छठ गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है और इस गीत को उनकी माँ निर्मला सिंह ने लिखा है। इसके वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में पियरी पहिने नाक से लेकर पूरी मांग तक सिंदूर लगाये माही श्रीवास्तव एकदम छठ माता की भक्तिन लग रही हैं। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव सूरज की तरफ ताकते हुए अपनी सहेलियों व छठ बरतियों से कह रही हैं कि ‘पुरइन के पात पर उगेलेन सुरज देव झाँके झूमके, ए करेलु छठ बरतिया से झाँके झूमके..

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘पुरइन के पात पर उगेलेन सुरज देव’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्मला सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है विनीत शाह ने सजाया है। वीडियो डायरेक्टर दिनेश जी, डीओपी सानू हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
प्रेम
वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here