Bulldozer hits : गोवा में अवैध नाइट क्लब पर चला बुलडोजर, पर्यटकों से ठगी का था आरोप

Bulldozer hits
Bulldozer hits

गोवा, 11 अगस्त । Bulldozer hits : गोवा में पर्यटकों से ठगी करने वाले डांस बार क्लब के खिलाफ सावंत सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में रविवार को एक नाइट क्लब को जमींदोज किया गया है। गोवा के कलंगुट बीच पर स्थित ‘टाओ नाइट क्लब’ पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

Table of Contents

हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोप

Bulldozer hits :  यह क्लब पर्यटकों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोप में विवादित था। गोवा सरकार ने इस क्लब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया है।

Bulldozer hits :  टूरिस्टों का शोषण करने वाले तत्वों में खलबली

प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम प्रमोद सावंत के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से टूरिस्टों का शोषण करने वाले तत्वों में खलबली मच गई है। पुलिस ने बताया कि इस क्लब का निर्माण नियमों के विरुद्ध था।

Bulldozer hits :  पर्यटकों को ठगी का शिकार बना रहे थे

Bulldozer hits :  जानकारी के अनुसार, गोवा आने वाले टूरिस्ट को जाल में फंसाकर इस क्लब पर मोटा पैसा उगाही करने का आरोप है। शोषण के शिकार कई पर्यटकों ने इस संबंध में शिकायत की थी। गोवा सरकार ने पिछले साल भी कई डांस बार क्लबों पर ताला लगाया था, जो पर्यटकों को ठगी का शिकार बना रहे थे।


यह भी देखें: Covid : कोविड के बाद किडनी को कैसे हो रहा नुकसान, शोध से मिली जानकारी